इस्लामी मालूमात हिंदी
17_08_2026
नमाज़ में सूरह पढ़ना भूल जाने का हुक्म
मुजीब: Mohammad Shafiq Raza Rizvi
मुसद्दिक़: मुफ़्ती ख्वाजा सबर नवाज़
● सवाल
अगर कोई व्यक्ति फ़र्ज़ नमाज़ की पहली दो रकअतों में सूरह फ़ातिहा के बाद कोई सूरह पढ़ना भूल जाए और रुकू में चला जाए, तो क्या उसकी नमाज़ हो जाएगी?
● जवाब
फ़र्ज़ नमाज़ की पहली दो रकअतों में सूरह फ़ातिहा के बाद कोई सूरह पढ़ना वाजिब है। अगर कोई व्यक्ति भूल से सूरह छोड़ दे और रुकू में चला जाए, तो उसे वापस नहीं लौटना चाहिए। नमाज़ के आखिर में सजदा-ए-सहव कर लेने से नमाज़ पूरी हो जाएगी।
✨ वल्लाहो आलम बिस्सवाब ✨